राजधानी में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (25/12/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीत लहर ठंड का प्रकोप जारी है। बढ़ती ठंड की वजह से शहर में कोहरा छाया हुआ है। वहीं दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज से दिल्ली में दो दिन तक शीतलहर चलने की चेतावनी है। साथ ही घना कोहरा रहने की भी संभावना है।

वहीं, राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की बात करें तो वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब क्षेणी में बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार है, जो कि खराब श्रेणी के अंतर्गत आता है। बता दें कि वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ क्षेणी में माना जाता है।

आपको बता दें कि कल यानी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।