विश्वविद्यालय SPIC MACAY के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करे : UGC

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 दिसंबर 2022): SPIC MACAY द्वारा शिक्षा में आधुनिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, विरासत एवं शास्त्रीय संगीत और समृद्ध इतिहास को समावेशित करने के दिशा में पिछले 45 वर्षों से सतत कार्यरत हैं। इस संस्था के द्वारा अलग- अलग विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों और अलग- अलग प्रकार के संस्थानों में जाकर छात्रों के बीच संवाद एवं अन्य कार्यक्रमों और शास्त्रीय संगीत के स्थापित कलाकारों के प्रस्तुति से भारतीय संस्कृति एवं विरासत के विषय में बताने और उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जाता है।

UGC ने दी मंजूरी

21 दिसंबर को UGC द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य है भारतीय शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन करना और भारत की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत को इसमें समाहित करना। भारतीय शिक्षा नीति भी युवाओं को भारतीय विरासत एवं संस्कृति के विषय में जानकारी पर जोर देती है। ऐसे ही क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करने हेतु सभी छात्र एवं फेकल्टी SPIC MACAY के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें।

 

क्या है SPIC MACAY, कब हुई शुरुआत?

SPIC MACAY एक NGO है, जो पिछले 45 वर्षों से भारतीय संस्कृति, विरासत, शास्त्रीय संगीत आदि से युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रही है। इस NGO की शुरुआत पद्मश्री प्रो. डॉ. किरण सेठ द्वारा की गई जो पूर्व में IIT के प्रोफेसर रहे हैं।।