भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश और उसके प्रभाव को लेकर दिल्ली के लोगों ने क्या कहा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (23/12/2022): कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की सबसे अहम अभियान भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जारी है। इस दौरान 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में जनता क्या सोचती है, क्या कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के सहारे भारतीय राजनीति में अपना सियासी जमीन खो चुकी वो वापस हासिल कर पाएगी। आम जनता क्या सोचती है, क्या भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी के लिए सहायक सिद्ध होगी, इन तमाम मुद्दों पर टेन न्यूज ने आम जनता से बातचीत करने की कोशिश की, पेश है आपके सामने जनता के कुछ वार्तालाप के अंश।

दिल्ली की राजनीति में भारत जोड़ो यात्रा होगी बेअसर: सज्जन कुमार

सज्जन कुमार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में आ रही है लेकिन दिल्ली में भारत छोड़ो यात्रा के आने से दिल्ली के राजनीति में कांग्रेस पार्टी का आने वाले दिनों में कोई उत्थान नहीं होने वाला है। कांग्रेस के उत्थान कि अगर हम बात करें तो दिल्ली में कांग्रेस पार्टी बिल्कुल कमजोर हो चुकी है। मुझे ऐसा लगता है कि भारत जोड़ो यात्रा का कोई गहरा प्रभाव दिल्ली में कांग्रेस पार्टी पर नहीं पड़ेगा।

सज्जन कुमार ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकाल का पालन हो जैसा कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है यह देश हित में होगा। दूसरी तरफ 2024 के चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा का फर्क पड़ेगा और कांग्रेस पार्टी थोड़ी मजबूती जरूर होगी। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी अपने फायदे के लिए चला रही है। कांग्रेस जो सियासी जमीन खो चुकी है उसे वापस हासिल करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाया जा रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा का कोई औचित्य नहीं है: पंडित राधा मोहन दीक्षित

भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में तेजी से बातचीत करते हुए पंडित राधा मोहन दीक्षित ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा जो चलाया जा रहा है उसका कोई औचित्य नहीं है। क्या भारत टूटा हुआ है किस भारत को जोड़ने की बात आज राहुल गांधी सड़कों पर कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो यात्रा से कोई उत्थान नहीं होने वाला है क्योंकि कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक परिवार की पार्टी सिमट कर रह गई है।

पंडित राधामोहन दीक्षित ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा से 2024 के चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और ना हीं कांग्रेस पार्टी का उत्थान इससे संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ेगा। भारत में एक मजबूत सरकार है जो राम मंदिर का निर्माण करवा रही है, कश्मीर से धारा 370 खत्म किया गया। गरीबों को अनाज बांटा जा रहा है कहीं गरीबों के लिए यह सरकार मकान बनवा रही है।

 

क्या सचमुच भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की अपार जनसमर्थन से बौखला गई है। इस सवाल पर पंडित राधा मोधन दीक्षित ने कहा कि ऐसा नहीं है। वर्तमान में देश हित में काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह कह रही है कि भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी बौखला गई है तो यह बिल्कुल गलत है।

कांग्रेस पार्टी कर रही है दिखावा: राज मल्होत्रा

राज मल्होत्रा नाम के व्यक्ति ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली आ रही है लेकिन दिल्ली की जो राजनीति है उसमें कहीं दूर दूर तक कांग्रेस पार्टी अभी नहीं दिखाई दे रही है। भारत छोड़ो यात्रा का फर्क 2024 के चुनाव पर थोड़ा मोड़ा पड़ेगा। लेकिन वर्तमान में इसका कोई असर नहीं होने वाला है। स्वास्थ्य मंत्री ने भारत छोड़ो यात्रा में कोविड-19 टोकोल के पालन के लिए जो पत्र लिखा है इस पर राज मल्होत्रा ने कहा कि राहुल गांधी को इस पर विचार करना चाहिए।

राज मल्होत्रा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी सिर्फ दिखावा कर रही है। 2024 का चुनाव अभी दूर है और मुझे लगता है कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस पार्टी का उत्थान नहीं होने वाला है। वर्तमान में क्योंकि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी सियासी जमीन खो चुकी। दिल्ली एमसीडी चुनाव हिमाचल विधानसभा चुनाव और गुजरात विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए राज मल्होत्रा ने कहा कि अगर भारत जोड़ो यात्रा इतना सार्थक कांग्रेस मान रही है तो इन चुनावों में इसका फायदा क्यों नहीं दिखा।

स्वास्थ मंत्री ने राहुल गांधी को भारत छोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए जो पत्र लिखा है इस पर राज मल्होत्रा ने कहा कि सरकार को सोचने की जरूरत है। क्योंकि गुजरात और बंगाल में जब चुनाव थे तब भी कोविड बढ़ रहा था तो सरकार वहां दमखम के साथ चुनाव क्यों करवा रही थी। अगर राहुल गांधी को पत्र लिखा गया है भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में कोविड पप्रोटोकॉल पालन करने के लिए तो राहुल गांधी को सोचना चाहिए और सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि कोविड के बढ़ते प्रकोप को देश में रोका जाए।

भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए सार्थक: सुरेश गहलोत

सुरेश कुमार गहलोत नाम के व्यक्ति ने टेन न्यूज से बताया कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी के लिए सार्थक साबित होगी। क्योंकि 2013 के बाद जितने भी चुनाव हुए हैं उसमें कई छोटे-छोटे राज्यों में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन की है। एमसीडी चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी कि कुछ कैंडिडेट जीते हैं हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई है तो मुझे ऐसा लगता है कि भारत जोड़ो यात्रा का असर कांग्रेस पार्टी के उत्थान पर पड़ेगा। सुरेश कुमार ने कहा कि अभी कहना मुश्किल है कांग्रेस पार्टी आगे कितना विकास करती है अलग-अलग राज्यों में वह तो आने वाला वक्त हीं बताएगा।

भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में बात करते हुए वीरेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी जो सियासी जमीन हो चुकी है वह वापस लाएगी ऐसा मुझे उम्मीद है। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो पीएम मोदी पर आरोप लगा रही है कि भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी सरकार डर गई है कांग्रेस पार्टी का कहना गलत है। लेकिन अचानक कोरोना का मसला सरकार उठा रही है। इससे पहले भी बहुत चुनाव हुए, रैली हुई उसमें कोरोना का पालन नहीं किया गया।

भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में यह थी जनता की अलग-अलग राय किसी ने कांग्रेस पार्टी के उत्थान में भारत जोड़ो यात्रा को सहायक बताया। तो किसी ने भारत छोड़ो यात्रा के संदर्भ में कहा कि भविष्य की राजनीति में कांग्रेस पार्टी को कोई खास फायदा नहीं होगा। देखने वाली बात होगी कि हिंदुस्तान की राजनीति में कांग्रेस पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा से क्या वास्तव में राजनीतिक तौर पर फायदा होगा। देश के तमाम राज्यों और केंद्र में सियासी जमीन खो चुकी कांग्रेस पार्टी में भारत जोड़ो यात्रा से नई जान आएगी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।।