यात्रा रोकने को लेकर राहुल गांधी ने किया पलटवार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (22/12/2022): चीन और देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखा था। इसे लेकर हरियाणा के नूंह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज यानी गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की चिट्ठी पर पलटवार किया है।

राहुल गांधी ने कहा है कि “ये यात्रा कश्मीर तक जाएगी। अब उन्होंने एक नया आइडिया निकाला है। मुझे चिट्ठी लिखी है कि कोविड आ रहा है। यात्रा बंद करो। अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं। बहाने बन रहे हैं मास्क पहनों, यात्रा बंद करो कोरोना फैल रहा है। ये सब बहाने हैं।”

उन्होंने आगे भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दुस्तान की शक्ति से ये लोग डर गए हैं। हिन्दुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। ये सच्चाई है।”

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। साथ ही उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा है कि यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्रीय हित में स्थगित कर दिया जाएगा।।