65वें राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में रामज्ञा ग्रुप का जलवा

22 दिसंबर 2022- शूटएक्स एकैडमी और रामज्ञा स्कूल के बच्चों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखाया है। रामज्ञा स्पोर्ट्स एकैडमी और शूटएक्स एकैडमी के छात्रों ने मिलकर टीम इंडिया के ट्रायल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भोपाल में 20 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित 65वें राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (10मी- पिस्टल) में शूटएक्स एकैडमी के बच्चों ने दमदार प्रदर्शन किया।

शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के अलग-अलग हिस्सों से आए 5000 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान रामज्ञा स्पोर्ट्स एकैडमी और शूटएक्स एकैडमी के 12 छात्रों ने रामज्ञा ग्रुप और शूटएक्स एकैडमी का नाम बढ़ाया है। एकैडमी की ओर से भेजे गए छात्र आरना सिंह, अनुष्का गोयल, आयुष जैन, आदित्य शेखावत, श्यामा सारस्वत, प्रियंका शर्मा, उत्तकर्ष मोहन, अंकित भाटी, दुनिआ एल सहगल, महिता दत्ता, रिद्धिमा सिंह और प्रिती त्यागी ने प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन किया।

शूटएक्स एकैडमी के डायरेक्टर नीतीन चौधरी और एक्सपर्ट कोच उज्ज्वल बलियान व अभिनव झा के नेतृत्व में एकैडमी हर दिन एक आयाम हासिल कर रहा है। आरना सिंह, अनुष्का गोयल, आयुष जैन (रामज्ञा स्कूल के छात्र) के साथ श्यामा सरास्वत, प्रियंका शर्मा ने टीम इंडिया के ट्रायल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। रामज्ञा स्कूल की प्रिसिंपल अपर्णा मैगी ने सभी क्वालीफाइड छात्रों को भविष्य के लिए बधाई दी है।