भारत जोड़ो यात्रा से कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन, कांग्रेस का पलटवार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (21/12/2022): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा है, कि भारत जोड़ो यात्रा से कोविड प्रोटोकॉल टूट रहा है। दुनियाभर में कोरोना तेज़ी से फैल रही है, इसलिए कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता भारतीय जनता पार्टी पर हमला कर रही है

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के इस पत्र पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुए है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?”

तो वहीं कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि “आज का कोविड प्रोटोकॉल क्या है? ऐसा लगता है कि हमारे पास किसी भी अन्य सार्वजनिक समारोहों में लागू करने योग्य COVID प्रोटोकॉल नहीं हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर अचानक इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है अगर यह भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो?”

आपको बता दें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पत्र लिखा पत्र में लिखा है, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। साथ ही कहा है कि इसमें केवल टीकाकरण वाले लोग ही भाग लें।”

पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी अनुरोध किया है कि “यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्रीय हित में स्थगित कर दिया जाए।”