सीमा पर चीन का अतिक्रमण गंभीर चिंता का विषय: सोनिया गांधी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (21/12/2022):  संसद का इन दिनों शीतकालीन सत्र चल रहा है और संसद भवन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच लगातार जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। सदन का संचालन सत्र भी कई दिनों से हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। विपक्षी पार्टियों ने सदन में भारत और चीन सीमा विवाद पर चर्चा की मांग कर रही है, इसे लेकर विपक्ष के तमाम सांसदों ने आज गांधी प्रतिमा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

सदन में हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। भारत-चीन विवाद पर पार्लियामेंट में चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी पार्टियों ने संसद परिसर में गांधी मूर्ति के पास प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। कांग्रेस समेत 12 विपक्षी पार्टियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

 

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने तवांग में भारत-चीन फेसऑफ पर चर्चा की मांग करते हुए संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि सीमा पर चीन का अतिक्रमण गंभीर चिंता का विषय।