‘भारत जोड़ो यात्रा’ के राजधानी में प्रवेश को लेकर की गई है खास तैयारी

टेन न्यूज नेटवर्क,

नई दिल्ली (20/12/2022): कांग्रेस पार्टी की केरला से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा आगामी 24 दिसंबर को दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से प्रवेश कर रही है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तरफ से क्या कुछ तैयारियां की गई गई है, इस बाबत कल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार एआईसीसी जनरल सेक्रेट्री अजय माकन कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आज संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता का आयोजन किया।

भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में जानकारी देते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि 24 दिसंबर को बदरपुर बॉर्डर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी। यहां से राहुल गांधी आश्रम चौक आएंगे इसके बाद निजामुद्दीन मथुरा रोड से होकर उनकी यात्रा इंडिया गेट और आईटीओ होते हुए लालकिला पहुंचेगी। राहुल गांधी इस बीच राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। लाल किले से राहुल गांधी एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

अनिल चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। जिसके बाद नौ दिन का ब्रेक होगा। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। अनिल चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को दिल्ली में सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर के तमाम कार्यकर्ताओं और नेता लगातार जुटे हुए हैं।

 

अनिल चौधरी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी तो अपार जनसमर्थन उसे प्राप्त होगा। इसके साथ ही अनिल चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का बैनर पोस्टर लगातार दिल्ली के सड़कों पर लगाए जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा की जानकारी देने के लिए दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पर्ची भी बांटे जा रहे हैं।

दिल्ली के अंदर जो भी व्यक्ति भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहता है। उसके लिए दिल्ली कांग्रेस की तरफ से एक www.bharatjodoyatradelhi.in के नाम से एक वेबसाइट भी बनाया गया है। के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन दर्ज करवा सकता है। इसके साथ एक व्हाट्स नंबर 9625777907 दिल्ली कांग्रेस के तरफ से जारी किया गया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम में अपना रजिस्ट्रेशन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए करवा सकते हैं।

अनिल चौधरी ने कहा कि 9625777907 मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप से Hii मैसेज करके जुड़ा जा सकता है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में इसके लिए विशेष पास भी जारी किए जा रहे हैं। मोबाइल पर लोगों को ई-पास भी जारी किया जायेगा।

अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली के तमाम विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग स्टॉल लगे हैं। जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से जो व्यक्ति भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहता है वह अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है, अभी तक कुल 25000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

अनिल चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हिंदुस्तान में नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी की एक तपस्या है। इस यात्रा को सार्थक बनाना दिल्ली के अंदर तमाम दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। अनिल चौधरी ने कहा कि यात्रा में दिल्ली की सातों लोकसभा, 70 विधानसभाओं और सभी 250 वार्ड के लोगों को शामिल कराने की रणनीति बनाई गई है। दिल्ली में लगभग 22 किलोमीटर की यात्रा में जगह-जगह पर स्वागत सभाएं आयोजित की जाएंगी।