रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS मोरमुगाओ नौसेना को किया समर्पित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18/12/2022): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी रविवार को भारतीय नौसेना में P15B स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल विध्वंसक मोरमुगाओ के कमीशनिंग समारोह के लिए मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आइएनएस मोरमुगाओ को नौसेना को समर्पित किया। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा सीडीएस जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार भी मौजूद रहे।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि INS मोरमुगाओ भारत में निर्मित सबसे शक्तिशाली युद्धपोत में से एक है। ये भारत की समुद्री क्षमता में बढ़ोतरी करेगा। MDSL द्वारा तैयार यह युद्धपोत हमारी स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करती है।

उन्होंने आगे कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं रह जाता है, कि आने वाले समय में हम न केवल अपनी जरूरतों के लिए, बल्कि दुनिया भर की जरूरतों के लिए भी जहाज निर्माण करेंगे।।