केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का किया अनावरण

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16/12/2022): केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी पुरुषों की हॉकी टीम पीछे नहीं रही और न ही अब महिला हॉकी टीम पीछे रही और अब तो भारत को आगे ही बढ़ते जाना है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2023 में हम विश्व कप जीतने का हर संभव प्रयास करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां उसे याद करें।

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ओडिशा में 13 जनवरी से मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। खुशी इस बात है कि भारत इसके लिए तैयार है और इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इसमें उनका शानदार प्रदर्शन रहेगा।।