श्रीनगर को मिली बड़ी सौगात, उपराज्यपाल ने किया ई-उद्घाटन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (15/12/2022): जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल यानी बुधवार को श्रीनगर में सैटेलाइट टाउनशिप का ई उद्घाटन किया। इस संबंध में उन्होंने मीडिया से बात हुए बताया कि इससे यहां के लोगों को रिहाइश मिलेगी और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि योजनाबद्ध तरीके से यह टाउन विकसित किया जा रहा है। यहां के लोगों को रिहाइश मिलेगी और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। यहां के ज़मीन के क़ानून प्रतिगामी थे और लोगों को ध्यान में रखकर नहीं बनाए गए थे और उसके लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।