डॉ. संदीप पाठक बने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13/12/2022): आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आज यानी मंगलवार को पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने डॉ. संदीप पाठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें पार्टी का पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) का स्थाई आमंत्रित सदस्य भी बनाया है। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने आज यानी मंगलवार को घोषणा पत्र जारी करके दिया है।

घोषणा पत्र में लिखा है, “आम आदमी पार्टी ने डॉ. संदीप पाठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (राष्ट्रीय महासचिव संगठन) नियुक्त किया है। साथ ही वह पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे।”

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डॉ. संदीप पाठक को पार्टी का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दिया है। उन्होंने ट्वीट में कहा है, “मैं डॉ. संदीप पाठक को बधाई देता हूं और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमें देश के कोने-कोने में आप का संगठन बनाना है।”