हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (12/12/2022): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जनता को धन्यवाद किया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि “जनता ने एक आम परिवार के व्यक्ति को जिसने कभी नहीं सोचा था कि वह इस कुर्सी की बागडोर पर पहुंचेगा, यह दिया है इसके लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूं।”

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने कल यानी रविवार को मुख्‍यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया था। तो वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण किया था।