जानिए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद क्या बोले आदेश गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (11/12/2022): दिल्‍ली नगर निगम चुनाव में हार के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आदेश गुप्ता ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस्तीफा देने का कारण बताया है।

आदेश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, जो हार हुई इसकी नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए मैंने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

वहीं वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 15 साल से दिल्ली नगर निगम की सत्ता में राज करने वाली भारतीय जनता पार्टी की शासन को खत्म करके इतिहास रच दिया। वहीं दिल्ली नगर निगम के 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 134 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया तो वहीं 104 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर था। वहीं 9 सीट पर कांग्रेस और 3 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।