राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदलेगा तापमान का मिजाज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (11/12/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। IMD से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 दिसंबर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है और 15 दिसंबर के बाद से ठंड बढ़ जाएगा। तो वहीं अगले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली की अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 दिसंबर से ठंड बढ़ेगा। तो वहीं 16 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम करीब 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।