बहरीन से लौट रहे भारतीय नागरिक के पास से लगभग 68.71 लाख रुपये की कीमत का सोने की छड़ें बरामद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/12/2022): दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बहरीन से लौट रहे एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसके पास से 1483 ग्राम वजन की 14 सोने की छड़ें बरामद करने के बाद गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक “दिल्ली में आईजीआई हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बहरीन से लौट रहे एक भारतीय नागरिक को 1483 ग्राम वजन की 14 सोने की छड़ें बरामद करने के बाद गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत लगभग 68.71 लाख रुपये है, जिसे उसने अपने सामान सामान में छुपा कर रखा था। आगे की जांच जारी है।”

मिली जानकारी के मुताबिक मुताबिक इन सोने की छड़ों को वो अपने सामान में छुपा कर ला रहा था। वहीं इन सोने की छड़ों की कीमत 68.71 लाख रुपये बताया जा रहा है। इस मामले में जांच जारी है।