एक जमाना था जब दुनिया भारत और पाकिस्तान को बराबरी से देखता था”: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/12/2022): भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज यानी शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक संबोधन में कहा है कि आज भारत क्षेत्रीय रूप से बहुत अधिक प्रभावी है। एक जमाना था जब दुनिया भारत और पाकिस्तान को बराबरी से देखती थी। आज ऐसा कोई नहीं करता, पाकिस्तान भी नहीं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि हम भारत के उदय की बात करते तो इसका क्या अभिप्राय है, अधिकांश आर्थिक वृद्धि कहेंगे। आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। संभवतः अगले कुछ वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। यह सही है लेकिन यह सिर्फ एक हिस्सा है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आगे कहा कि आज भारत क्षेत्रीय रूप से बहुत अधिक प्रभावी है। एक जमाना था जब दुनिया भारत और पाकिस्तान को बराबरी से देखती थी। आज ऐसा कोई नहीं करता, पाकिस्तान भी नहीं। हम स्पष्ट रूप से इस क्षेत्र में प्राथमिक शक्ति के रूप में सामने आए हैं।