राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दून विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षान्त समारोह में लिया हिस्सा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09/12/2022): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी शुक्रवार को देहरादून में स्थित दून विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षान्त समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि “किसी भी देश की प्रगति उसके मानव संसाधन की गुणवत्ता पर निर्भर होती है और उसकी गुणवत्ता शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। इस संस्थान में 36 में से 23 गोल्ड मेडलिस्ट छात्राओं को मिले हैं जिससे साबित होता है की इस संस्थान में महिलाओं को पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं।”