एमसीडी में करारी मात के बाद कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, उपाध्यक्ष समेत दो पार्षदों ने बदला पाला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (09/12/2022): दिल्ली में एमसीडी चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष अली मेहदी समेत दो पार्षदों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहंदी ने AAP का दामन थामा। अली मेहंदी के साथ कांग्रेस की दो नव निर्वाचित पार्षद मुस्तफाबाद से सबिला बेगम और ब्रिजपुरी से नाज़िया खातून भी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। आपको बतादें कि इसी के साथ MCD में AAP पार्षदों की संख्या 136 हुई, कांग्रेस- 7 और बीजेपी 104 पर बरकरार है।