MCD चुनाव जीतने के बावजूद मनीष सिसोदिया को मिली करारी शिकस्त

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09/12/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे के बाद दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बन गई है। दिल्ली नगर निगम में 15 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी की सत्ता भी खिसक गई है। वहीं इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीत कर सबको चौंका दिया है लेकिन नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं।

दरअसल आम आदमी पार्टी सरकार में नंबर दो के मंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से विधायक हैं, और वहां पर कुल चार वार्ड है जिसमें से तीन में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज किया है, तो वहीं एक पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज किया हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी के जो बड़े दिग्गज नेता हैं उनके विधानसभा में पार्टी का प्रदर्शन ऐसा है तो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व इस पर किस तरह से कदम उठाते है।

आपको बता दें कि पटपड़गंज विधानसभा से मयूर विहार फेस 2 वार्ड से आम आदमी पार्टी के देवेंद्र कुमार ने जीत दर्ज किया है। जबकि पटपड़गंज वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की रेनू चौधरी जीती है। वहीं 198 विनोद नगर वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज किया है तो मंडावली 199 वार्ड से शशि चंदाना ने जीत दर्ज की है।