किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (09/12/2022): हिमाचल प्रदेश में सत्ता पाने के साथ ही कांग्रेस पार्टी में नई मजबूती देखने को मिल रही है। एक तरफ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए हिंदुस्तान में जनता को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ किसानों को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी ने 2024 चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा खोल दिया है।

इन दिनों सदन का शीतकालीन सत्र चल रहा है और कांग्रेस किसान इकाई के तरफ से दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों के हक में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज एक राष्ट्रीय स्तर पर धरने का आयोजन किया। जिसमें हिंदुस्तान के अलग-अलग राज्यों से आए किसान संगठन के नेताओं ने मुख्य रूप से हिस्सेदारी दर्ज कराई।

जंतर मंतर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के धरने में कांग्रेस अधिकारी किसान मोर्चा के तमाम जनप्रतिनिधियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस बीच अलग-अलग राज्यों से आए किसानों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है, जिस तरीके से केंद्र की मोदी सरकार ने 2014 के बाद किसानों की अनदेखी की है इससे किसान नाराज है।

 

किसानों ने मांग किया कि एमएसपी की कानूनन गारंटी सरकार जारी करें इसके साथ ही किसान आंदोलन के दौरान जितने भी किसानों पर मुकदमे दर्ज हुए उसे वापस लिया जाए अलग-अलग राज्यों में सिंचाई की जो समस्या है उसे दूर किया जाए। किसानों के तरफ से कॉरपोरेट सेक्टर की तर्ज पर किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की गई है। खेतिहर मजदूरों का ऋण पूर्णतया माफ किया जाए।

किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिसंबर 2021 में किसान मोर्चा को लिखे एक पत्र में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 को वापस लेने का लिखित वादा किया था, लेकिन वही बिल संसद में पेश कर दिया गया है। इसे वापस लिया जाए।

 

किसानों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमें खारिज हों। किसानों की फसल को सूखा, बाढ़, तूफान व अधिक बारिश आदि प्राकृतिक आपदाओं से राहत देने के लिए सभी तरह की फसलों पर कारगर बीमा योजना शुरू हो। इसके साथ लखीमपुर खीरी में किसान को कुचलने के आरोप में गृह राज्यांत्री अजय टोनी की बर्खास्तगी की भी मांग की गई।

एक तरफ कांग्रेस पार्टी की कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा जारी है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों के हित में खड़ी होकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ यह मोर्चा 2024 चुनाव से पहले खोल दिया है। कांग्रेस के इस किसान समर्थन रैली का आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी को कितना लाभ मिलता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।