गुजरात में बीजेपी की जीत का कारण सुशासन और विकास: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/12/2022): गुजरात विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर दिखाई दे रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बात करते हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का कारण बताया है। उन्होंने बताया कि सुशासन और विकास के कारण भारतीय जनता पार्टी जीती है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की जीत का कारण सुशासन और विकास है। लोगों को सुरक्षा मिली हुई है, कानून-व्यवस्था सुधरी और विकास हुआ है तो लोगों को अच्छा लगता है। गुजरात में आज इतिहास बनने जा रहा है।

बता दें कि गुजरात विधानसभा में 182 सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग किया गया था। वहीं मतगणना प्रकिया अभी भी जारी है।