Delhi MCD Election Results: AAP उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने जीत के बाद कहा- “मेरी जीत जनता को समर्पित”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (07/12/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। वहीं अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल करती दिखाई दे रही है। वहीं दिल्ली सुल्तानपुरी-ए वार्ड से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने जीत हासिल की है। बॉबी किन्नर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी जीत जनता को समर्पित है।

बॉबी किन्नर ने कहा कि “मेरी जीत जनता को समर्पित है। जिन लोगों ने भी मेरी जीत के लिए मेहनत की उन सभी का धन्यवाद। जनता के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”

दिल्ली सुल्तानपुरी-ए वार्ड से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बॉबी किन्नर का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार एकता जाटव से था। दिल्ली नगर निगम के इतिहास में पहली बार दिल्ली नगर निगम में ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य होगा।।