Delhi MCD Election Results: “लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते”: पंजाब के सीएम भगवंत मान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (07/12/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। वहीं अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है, और 60 पर आगे चल रही है तो वहीं 55 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है और 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि “MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।”

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग किया गया था। वहीं सबकी निगाहें दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है। इस चुनाव में 15 सालों से एमसीडी की सत्ता पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से था।