15 साल की एंटी इनकंबेंसी के बाबजूद हम अच्छी स्थिति में हैं और जीतेंगे: आदेश गुप्ता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 दिसंबर 2022): भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उनके भ्रष्टाचार की पोल खुल गई, केजरीवाल तो कह रहे थे कि बीजेपी को 20 सीटें मिलेगी लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी कड़ी टक्कर ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी जीतने वाली है। जिस तरह के रुझान आ रहे हैं, वो भारतीय जनता पार्टी इसमें अच्छी बढ़त कर रही है। हम 15 साल से शासन में हैं और हमने अच्छा काम किया है और जनता उसपर मोहर लगाने जा रही है।

आप पर निशाना साधते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि अभी आप के कार्यकर्ता कहते थे कि सरकारी कर्मचारियों पर दवाब होता है इसीलिए वो उनके पक्ष में वोट करते हैं,ऐसा नहीं है वही ईमानदार पार्टी का तगमा लेकर घूमते थे और उन्हीं के भ्रष्टाचार के पोल खुल रहे हैं।

त्रिशंकु स्थिति वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या होगा ये भविष्य के गर्भ में है लेकिन अंतिम परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगा, और हम बहुमत में आएंगे।

 

भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने दावा किया कि 100 फीसदी बीजेपी का मेयर बनेगा। लोगों तक पीएम मोदी के दिल्ली के लिए जो काम किए हैं वो काम पहुंचे हैं।

15 साल के एंटी इनकंबेंसी के बाद भी हम अच्छे स्थिति में हैं, हो सकता है कुछ लोगों की नाराजगी हो परंतु व्यक्ति से नाराजगी है भारतीय जनता पार्टी से किसी की कोई नाराजगी नहीं है।

आदेश गुप्ता ने सीट के आंकड़े बताने से मना कर दिया है, बहरहाल आदेश गुप्ता के दावे और चुनावी नतीजों में कितनी समानता है ये तो अब कुछ ही देर में स्पष्ट हो जाएगा।।