Delhi MCD Election Results: बीजेपी और आप में बराबर की टक्कर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (07/12/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। वहीं शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में बराबर का मुकाबला है। वहीं आधिकारिक रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी 112 सीटों पर कांग्रेस 12 सीटों पर, निर्दलीय 4 और अन्य 2 पर आगे चल रहे हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग किया गया था। वहीं सबकी निगाहें दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है। इस चुनाव में 15 सालों से एमसीडी की सत्ता पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से था।