Delhi MCD Election Results: बीजेपी और आप में कांटे की टक्कर, दोनों पार्टियां 100 के पार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (07/12/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। वहीं शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर है। भारतीय जनता पार्टी 109, आम आदमी पार्टी 105, कांग्रेस 9, निर्दलीय 4 और एनसीपी 1 सीट से आगे चल रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग किया गया था। वहीं सबकी निगाहें दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है। इस चुनाव में 15 सालों से एमसीडी की सत्ता पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से था।