आप विधायक का दावा, आम आदमी पार्टी को 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली है

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (07/12/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी से आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी 180 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि “हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। अगर वोटर का आर्शीवाद रहा तो हमें 230 भी मिल सकता है। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।”

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग किया गया था। वहीं सबकी निगाहें दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है। इस चुनाव में 15 सालों से एमसीडी की सत्ता पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से था।