एमसीडी चुनाव: शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (07/12/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। वहीं शुरुआती रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 66 सीटों पर, आम आदमी पार्टी 30 पर और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग किया गया था। वहीं सबकी निगाहें दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है। इस चुनाव में 15 सालों से एमसीडी की सत्ता पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से था।