दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती शुरू, पूरी अपडेट्स

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (07/12/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। दिल्ली में वोटों की गिनती के लिए कुल 42 काउंटिंग सेंटर बनाया गया है, और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किया गया है। वहीं सबकी निगाहें दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है।

इस चुनाव में 15 सालों से एमसीडी की सत्ता पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से था। देखना यह है कि क्या दिल्ली नगर निगम में 15 सालों से काबिज भारतीय जनता पार्टी का शासन आम आदमी पार्टी खत्म कर पाती है।

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी 250 सीटों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग किया गया था। इस दौरान 50 फ़ीसदी से ज़्यादा वोटिंग हुआ था।