Delhi MCD Election: BJP MP मनोज तिवारी ने चुनाव में धांधली का लगाया आरोप, पुनर्मतदान की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 दिसंबर 2022): राजधानी दिल्ली में MCD चुनाव के लिए सभी 250 वार्डों में मतदान जारी है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा समर्थक 450 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

साथ ही चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मनोज तिवारी ने पुनर्मतदान की मांग की है।।