Delhi Metro में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ट्रेन की सेवाओं में बदलाव

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/12/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल 4 दिसंबर यानि रविवार को दिल्ली नगर निगम का चुनाव होने वाला है। इसके मद्देनजर डीएमआरसी ने दिल्‍ली मेट्रो ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया है। वहीं 4 दिसंबर यानी रविवार को मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होगी और सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। वहीं समान्य सेवाएं सुबह 6 बजे के बाद शुरू किया जाएगी। इस बात की जानकारी डीएमआरसी ने दिया है।

डीएमआरसी के अनुसार, “4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के दिन, सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। ट्रेनें सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।”

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान होने वाला है वहीं 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।।