Delhi MCD Election: भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, ‘600 करोड़ के फोटो छपवाए’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (01/12/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार में लगी हुई है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिल्ली के शास्त्री नगर में एक जनसभा आयोजित किया गया। वहीं इस जनसभा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विज्ञापन को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 600 करोड़ रुपए से अधिक पैसा अरविंद केजरीवाल ने फोटो छापने में लगवाएं हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि “उनके फोटो पूरे शहर में छपे हैं। बाद में पता चला कि 600 करोड़ रुपए से अधिक पैसा फोटो छापने में लगाए। यह पैसा विकास कार्य में लगाना चाहिए था।”

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान किया जाएगा और 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं इस बार एमसीडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी में बराबर का मुकाबला है।