शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल पर साधा निशाना, केजरीवाल को कहा ‘भस्मासुर’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (01/12/2022): आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार-प्रसार कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर एक-दूसरे पर बयानबाजी भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में कल यानी बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना भस्मासुर से किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि “अरविंद केजरीवाल की वास्तविकता लोग समझ चुके हैं। ये वो भस्मासुर हैं जिन्होंने झूठा रूप दिखाकर लोगों को ठगा है और इसलिए जनता भाजपा के साथ है।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि “अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड बनाया है लेकिन भाजपा के MCD ने यहां कचरे के ढेर को हटाया है। जहां कचरों के ढेर थे वहां जन रसोई चल रही है। सेवा ही भाजपा का मूल मंत्र है।”

आपको बता दें दिल्ली नगर निगम की सभी 250 सीटों के लिए 4 दिसंबर को मतदान किया जाएगा और 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किया जाएगा। वहीं चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है।