क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा रैकेट का किया पर्दाफाश, मास्टरमाइंड 8 लोग गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (30/11/2022): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं क्राइम ब्रांच ने विभिन्न देशों के लगभग 300 पासपोर्ट उनके पास से बरामद किए हैं। इसके अलावा उनके पास से बड़ी संख्या में जाली दस्तावेज, स्टाम्प, लैपटॉप और टैबलेट भी बरामद किया गया है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दी है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक “क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न देशों के लगभग 300 पासपोर्ट के साथ-साथ उनके पास से बड़ी संख्या में जाली दस्तावेज, स्टाम्प, लैपटॉप और टैबलेट बरामद किए गए। FIR दर्ज़ कर ली गई है।”

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।।