मोदी जी ने केवल चाबी सौंपने का काम किया: अनिल चौधरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (30/11/2022): केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कुछ दिन पहले PM ने विज्ञान भवन से कालका जी में बनाए गए EWS के 3000 से अधिक फ्लैट्स की चाबी लाभार्थियों को सौंपी। इसे लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने ट्विटर पर वर्क ऑर्डर की कॉपी को शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने ट्वीट में लिखा है, “232 करोड़ राशि से कांग्रेस सरकार ने कालका जी में 3,000 मल्टी स्टोरी फ्लैट गरीबों के लिए बनाने का काम शुरू किया। उन्होंने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रोजेक्ट को 3 साल में बनना था, वह 9 साल में बना।मोदी जी ने केवल चाबी सौंपने का काम किया। भाजपाइयों शर्म करो, शर्म नहीं तो डूब मरो। वर्क ऑर्डर की कॉपी, देखें।

आपको बता दें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि “कुछ दिन पहले PM ने विज्ञान भवन से कालका जी में बनाए गए EWS के 3000 से अधिक फ्लैट्स की चाबी लाभार्थियों को सौंपी। जेलरवाला बाग में भी एक प्रोजेक्ट है,जिसमें बड़ी संख्या में फ्लैट्स बनाए गए हैं। इसके अलावा कठपुतली कॉलोनी व अन्य प्रोजेक्ट्स भी हैं जो अनियमित कॉलोनी हैं, उनमें पीएम उदय योजना के तहत 50 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा। 2 करोड़ की आबादी में से 1.35 करोड़ नागरिक हमारी पुनर्विकास योजना से लाभान्वित होंगे।”