भूकंप, आग और आतंकवादी हमलों में मीडिया को जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करने की जरूरत: केंद्रीय मंत्री

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29/11/2022): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 59वीं एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन जनरल असेंबली के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया की जिम्मेदारियों के बारे में बताया है।

59वीं एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन जनरल असेंबली के उद्घाटन समारोह को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि “भूकंप,आग और आतंकवादी हमलों में मीडिया को जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करने की जरूरत है। मीडिया को सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवादी हमले की लाइव रिपोर्टिंग से हमलावरों को सुराग नहीं मिलना चाहिए और उनके बुरे इरादों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “कोविड विश्व में सभी के लिए परीक्षण का समय रहा है। लॉकडाउन में मीडिया ने लोगों को बाहरी दुनिया से जोड़ा। ऐसी स्थिति में सही और समय पर जानकारी देना मीडिया की जिम्मेदारी है।”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि “भारतीय प्रसारकों और भारतीय मीडिया ने, सामान्य रूप से, सुनिश्चित किया कि COVID19 जागरूकता संदेश, महत्वपूर्ण सरकारी दिशानिर्देश और मुफ्त ऑनलाइन परामर्श जहां डॉक्टर इस देश के कोने-कोने में हर किसी तक पहुंचे।”