कंप्यूटर शिक्षा समय की मांग है, माध्यमिक वर्गों में इसे अनिवार्य किया जाना चहिए: दीपशिखा सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

मधुबनी (28 नवंबर 2022): बिहार प्रदेश के माध्यमिक वर्गों के पाठ्यक्रम में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य विषय बनाने हेतु जिले के सीमावर्ती जयनगर में मानव श्रृंखला का आयोजन।

आज दिनांक 28 नवंबर को “बीइंग हेल्पर” संगठन के आह्वान पर पटना समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर स्थानीय सामाजिक संगठनों,छात्रों एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा “मानव श्रृंखला” आयोजित कर, प्रदेश के माध्यमिक वर्गों के पाठ्यक्रम में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य विषय बनाने के संदर्भ में जन भावना से, सरकार को अवगत कराने की कोशिश की गई।

इस बाबत मधुबनी जिले के सीमावर्ती जयानगर में महिला विकास मंच, जयनगर रोटी बैंक, अयाची नगर युवा संगठन, इनर व्हील क्लब, सहित कई अन्य संस्थाओं ने मिलकर मानव श्रृंखला का अयोजन किया।इस दौरान सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। वहीं इस आभियान में दर्जनों समाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

महिला विकास मंच की जिलाध्यक्षा दीप शिखा सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि “वर्तमान में कंप्यूटर की शिक्षा समय की मांग है। और इसके बिना कोई भी युवा अपने सुनहरे भविष्य की कल्पना नहीं कर सकता है। इसीलिए हम सरकार से यह मांग करते हैं कि कंप्यूटर की शिक्षा को अनिवार्य किया जाए।”

वहीं मानव श्रृंखला में उपस्थित लोगों ने कहा कि बिहार के युवा तकनीकी शिक्षा में कमजोर होने के कारण पीछे हो जाते हैं। आज आप किसी क्षेत्र में अगर कार्य करना चाहते हैं तो आपको कंप्यूटर का ज्ञान अवश्य होना चाहिए, लेकिन बिहार के युवाओं का अन्य सभी विषय तो काफी मजबूत होता है और कंप्यूटर के कारण वो पीछे हो जाते हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया जाए।

उक्त अवसर पर महिला विकास मंच की जिलाध्यक्षा दीपशिखा सिंह, जिला महासचिव मनीष सिंह यादव, रोटी बैंक जयनगर से लक्की राउत, पीयूष कुमार, अयाची नगर युवा संगठन से विक्की मंडल…. सहित कई अन्य समाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।