फेमस एक्टर विक्रम गोखले की हालत नाजुक, निधन की खबरों को बेटी ने बताया अफवाह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (24/11/2022): हिंदी और मराठी इंडस्ट्री के बेहद फेमस एक्टर विक्रम गोखले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। विक्रम गोखले की पिछले 24 घंटे से हालत नाजुक बना हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें वायरल हो रहा था। उनके निधन की खबरों को विक्रम गोखले की बेटी ने अफवाह बताते हुए कहा कि “अभिनेता विक्रम गोखले की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, उनका निधन नहीं हुआ है। उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।”

वहीं अब विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली गोखले ने कहा कि “अभिनेता विक्रम गोखले की पिछले 24 घंटे से हालत नाजुक है। डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।”

आपको बता दें कि तबीयत खराब होने के बाद एक्टर विक्रम गोखले को पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।।