असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- “केजरीवाल को माफी मांगना चाहिए”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (20/11/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 जगहों पर रोड शो का आयोजन किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा में रोड शो किया है।

इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माफी मांगना चाहिए जिस तरह से उन्होंने CAA के समय दिल्ली में दंगा फसाद कराए हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि “लोगों के उमंग से पता चल रहा है कि चुनाव का परिणाम क्या होगा। वे सोचते हैं कि हिंदू दुश्मन हैं लेकिन हिंदू बिना भारत हो सकता है क्या? जिस तरह से उन्होंने CAA के समय दिल्ली में दंगा फसाद कराए उसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए।”