Delhi MCD Election: Congress को लगा झटका, पूर्व MP महाबल मिश्रा AAP में शामिल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (20/11/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता महाबल मिश्रा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिया है।

कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सार्वजनिक रैली के दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।।