भाजपा के निगम पार्षद के.के अग्रवाल ने थामा ‘आम आदमी पार्टी’ का दामन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (19/11/2022): आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर नेताओं का दलबदल जारी है। इसी क्रम में कल यानी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद के.के अग्रवाल ने कई पदाधिकारियों के साथ ‘आम आदमी पार्टी’ का दामन थामा है। भाजपा के निगम पार्षद के.के अग्रवाल ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायक दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायक दुर्गेश पाठक ने टोपी-पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया है। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल से तस्वीरें शेयर करके दिया है।

 

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट में लिखा है, “बीजेपी और कांग्रेस के कई नेता ‘आम आदमी पार्टी’ में शामिल। भाजपा के निगम पार्षद के.के अग्रवाल ने कई पदाधिकारियों के साथ ‘आम आदमी पार्टी’ की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायक दुर्गेश पाठक ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।”