आज पूरे विश्व में भारत की एक अलग छवि बनी है: अजय भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 नवंबर 2022): दिल्ली के अशोक होटल के कन्वेंशन हॉल में शुक्रवार की शाम DLK पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ’17वीं हॉस्पिटैलिटी इंडिया एनुअल इंटरनेशनल ट्रैवल अवॉर्ड शो’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय भट्ट, पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री एवं विजय गोयल पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राज्यसभा सांसद; मौजूद रहे।

 

वहीं कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल,अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्र के कई दिग्गजों को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

उक्त अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा “आज पूरे विश्व में भारत की अलग छवि है। भारत कोरोना महामारी के दौरान दुनिया के सभी देश को कुछ ना कुछ दिया है। भारत के मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है कि रूस- यूक्रेन के युद्ध में भारत के सभी छात्र-छात्राएं सकुशल अपने घर वापस लौट गए।”

 

इस अवसर पर फैशन शो का भी आयोजन किया गया।।