Delhi Cabinet में राजकुमार आनंद होंगे शामिल, आज संभालेंगे मंत्री का कार्यभार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (3 नवंबर 2022): दिल्ली की आम आदमी पार्टी के सरकार के कैबिनेट में आज एक और नाम शामिल होने वाला है। दरअसल केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के धर्मांतरण विवादों में फंसने के बाद राजेंद्र पाल ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद केजरीवाल कैबिनेट में यह पद खाली था।

सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास कैबिनेट में शामिल करने के लिए राजकुमार आनंद के नाम को सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दे दी गई है। राजकुमार आनंद बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।

पटेलनगर से आप विधायक राजकुमार आनंद को केजरीवाल सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।।