Delhi: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 की मौत, कई घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (1 नवंबर 2022): राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार की सुबह प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर आनन-फानन में 11 फायर ब्रिगेड भेजी गई है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, फैक्ट्री के पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में अबतक दो लोगों की मौत हो चुकी है, 8 से 10 लोगों के भीतर फंसे होने की कयास लगाए जा रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगो की पहचान की जा रही है।

हादसे के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी की कई लोग झुलस गए,वहीं दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।।