“छठ महापर्व त्योहार नहीं संस्कार है”। गुरुग्राम में छठ महापर्व का हुआ भव्य आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

गुरुग्राम (31अक्टूबर 2022): बिहार में एक कहावत प्रचलित है कि “छठ में लोग घर नहीं गांव आते हैं।” छठ से बिहार और पूर्वांचल के लोगो का भावनात्मक जुड़ाव होता है। बिहार के लोग मानते हैं कि छठ त्योहार नहीं बल्कि उनका संस्कार होता है। और इसी आस्था एवं भाव के साथ लोग छठ महापर्व मनाते हैं।

बिहार और पूर्वांचल में रहने वाले लोगों के द्वारा अब केवल बिहार या देशभर में ही नहीं बल्कि विश्वभर में आस्थापूर्वक और भक्तिभाव के साथ लोग छठ महापर्व मनाते हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम के कादरपुर गांव में छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया।

 

चार दिवसीय छठ महापर्व में छठव्रती अस्त होते सूर्य को एवं उदय होते सूर्य को प्रणाम कर अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर को प्रणाम करते हैं। गुरुग्राम के कादरपुर में कई लोगो ने आस्थापूर्वक छठ महापर्व मनाया गया।

इस अवसर पर बिहार, पूर्वांचल के सैकड़ों लोग मौजूद रहें।।