Delhi Airport पर टला बड़ा हादसा, IndiGo Airlines के Flight में लगी आग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (29 अक्टूबर 2022): दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से बेंगलूर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में अचानक से आग लग गई। फ्लाइट में आग लगते ही यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। उस समय फ्लाइट में चालक दल समेत कुल 184 लोग सवार थे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बीती रात दिल्ली से बेंगलूर जा रही फ्लाइट 6E2131 में कल रात टेक ऑफ के दौरान आग लग गई। फ्लाइट में आग लग जाने की खबर मिलते ही ड्राइवर ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।और फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

 

फ्लाइट में 7 क्रू मेंबर समेत कुल 184 लोग सवार थे। इंडिगो की ओर से बयान जारी कर कहा गया है की तकनीकी खराबी के कारण चिंगारी दिखाई दी है।।