छठ घाट की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेता Anil Chaudhary ने CM Kejriwal पर साधा निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 अक्टूबर 2022): छठ महापर्व को लेकर देशभर में तैयारी जोरों पर है। लोग नदियों के घाटों की, तालाबों के घाटों की सफाई करने में जुटे हुए हैं।

इसबीच दिल्ली में बयानबाजी का दौर जारी है। दिल्ली में यमुना की हालात दयनीय है, पानी जहरीली हो चुकी है, सरकार द्वारा इसके सफाई के लिए कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इस बाबत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है।

ट्वीट करते हुए अनिल चौधरी ने कहा “आज केजरीवाल को यमुना घाटों पर छठ तैयारियों को देखने जाना चाहिए था। लेकिन अफसोस, वर्षों बाद निगम चुनाव के मद्देनजर, कूड़े के पहाड़ देखने जा रहे है।

केजरीवाल जवाब दें!

– 8 साल में कुड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए क्या किया?

-NGT ने 900Cr का फाइन केजरीवाल सरकार पर क्यों लगाया?”