BREAKING NEWS: कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने दिया त्यागपत्र, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 अक्टूबर 2022): मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही कार्यसमिति के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियों ने अपना त्यागपत्र दे दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस के संविधान के मुताबिक पूर्ण सत्र के तुरंत बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष खड़गे द्वारा कांग्रेस कार्यसमिति का पुनर्गठन किया जाएगा। जिसमें सीडब्ल्यूसी के 11 सदस्य फिर से मनोनित किए जाएंगे और 12 निर्वाचित होंगे। इसके अलावा संसद में पार्टी के नेता एवं अध्यक्ष भी कार्यसमिति के सदस्य होंगे। यह कांग्रेस की परंपरा रही है।।