दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, 1300 सालों के बाद बना यह संयोग। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (25 अक्टूबर 2022): हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर लक्ष्मी गणेश की पूजा की जाती है और दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली के ठीक बाद गोवर्धन पूजा की जाती है । लेकिन इस बार दिवाली के फौरन बाद सूर्य ग्रहण लगेगा और एक दिन बाद गोवर्धन पूजा मनाया जाएगा। कई वर्षों बाद ऐसा हुआ कि दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिनों का अंतर है।

एक गणना के अनुसार 1300 सालों के बाद यह संयोग बना है कि सूर्य ग्रहण दो त्योहारों के बीच पड़ा है और साथ ही साथ बुध, गुरु,शुक्र और शनि अपने राशि में मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिखने से इसका सूतक काल मान्य होगा। इस समय में हिंदू धर्म मान्यताओं का पालन किया जाएगा।

आपको बता दें कि दिल्ली में सूर्य ग्रहण का प्रभाव 4बजकर 29 मिनट से लेकर 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।।